न्यूज डेस्क :
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 150 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। इस कारनामे के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। वे दुनिया के ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति डेढ़ अरब डॉलर को पार कर चुकी है। दुनियाभर के अमीर लोगों के बारे में जानकारी देनेवाली पत्रिका फोर्ब्स ने सूची जारी कर यह जानकारी दी है। ज्ञात हो कि जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक हैं। वहीं भारत के सबसे अमीर और ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में 15वें नंबर पर आनेवाले मुकेश अंबानी के पास 43.3 अरब डॉलर संपत्ति है।
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने नया इतिहास लिख दिया है। बेजोस ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर को पार कर चुकी है। दुनियाभर के अमीर लोगों की सूची जारी की है। दुनिया के 500 सबसे धनी लोगों के इंडेक्स ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजोस की संपत्ति अब 151 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी 43.3 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर हैं। ज्ञात हो कि सोमवार 16 जुलाई को अमेजन को ई-कॉमर्स कारोबार में कदम रखे 23 साल पूरे हो गए। इस कारण अमेरिकी शेयर बाजार में अमेजन के शेयर का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिस वजह से बेजोस की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। शेयर में तेजी की वजह से अमेजन का कुल बाजार मूल्य बढ़कर 880 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है। अमेरिका की फोन निर्माता कंपनी एप्पल के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। वहीं जेफ बेजोस के बाद दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 95.3 अरब डॉलर है। ज्ञात हो कि फोर्ब्स दुनिया में अमीर लोगों की सूची जारी करती है। पहली बार 1982 में यह सूची जारी की गई थी।